Hindi Grammar : सामान्य हिन्दी संधि ● Sandhi (Seam)
Hindi Grammar : सामान्य हिन्दी संधि ● Sandhi (Seam) Hindi Grammar Online Seam - Hindi meanings: संधि - sandhi, Definition Synonyms सामान्य हिन्दी ● Hindi Grammar : Sandhi (Seam) ( संधि) ☞ संधि :- दो पदों में संयोजन होने पर जब दो वर्ण पास -पास आते हैं , तब उनमें जो विकार सहित मेल होता है , उसे संधि कहते हैं ! संधि तीन प्रकार की होती हैं :- (1). स्वर संधि - दो स्वरों के पास -पास आने पर उनमें जो रूपान्तरण होता है , उसे स्वर कहते है ! स्वर संधि के पांच भेद हैं :- 1. दीर्घ स्वर संधि 2. गुण स्वर संधि 3. यण स्वर संधि 4. वृद्धि स्वर संधि 5. अयादि स्वर संधि 1- दीर्घ स्वर संधि- जब दो सवर्णी स्वर पास -पास आते हैं , तो मिलकर दीर्घ हो जाते हैं ! जैसे - अ+अ = आ- भाव +अर्थ = भावार्थ इ +ई = ई- गिरि +ईश = गिरीश आ +आ =आ- विद्या +आलय = विधालय उ +उ = ऊ - अनु +उदित = अनूदित ऊ +उ =ऊ - वधू +उत्सव =वधूत्सव आ +आ =आ - विद्या +आलय = विधालय 2- गुण संधि :- अ तथा आ के बाद इ , ई , उ , ऊ तथा ऋ आने पर क्रमश: ए , ओ तथा अनतस्थ र होता है इस विकार को गुण संधि कहते है ! जैसे :- अ +इ =ए- देव +इन्द्र = ...