अर्थजगत प्रश्‍नोत्‍तरी (General knowledge/ GK in Hindi) सामान्‍य ज्ञान / जनरल नॉलेज -40

सामान्‍य ज्ञान / जनरल नॉलेज (General knowledge/ GK in Hindi), सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए (General Knowledge (GK) in Hindi), सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, General Knowledge in Hindi, Gk in Hindi, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, सामान्य ज्ञान, जनरल नॉलेज 
अर्थजगत प्रश्‍नोत्‍तरी
1.  सार्वजनिक क्षेत्र की कम्‍पनियों में विनिवेश के जरिए बजट में कितनी रकम जुटाने का लक्ष्‍य रखा गया था?
2.  बिजली वितरण क्षेत्र में व्‍यापक सुधार के लिए गठित समिति का क्‍या नाम है ?
3.  हाल ही में एक कार पर सवा करोड रुपये की किताब आई है। यह किताब किस कार पर है?
4.  वह कौन सा देश है जो दिसम्‍बर, 2011 में विश्‍व व्‍यापार संगठन में शामिल हुआ है?
5.  पर्यावरण्‍ा संरक्षण में किस प्रदेश के काम को सराहते हुए विश्‍व बैंक ने एक हजार करोड रुपये मंजूर किये हैं?
6. किस मोबाइल कंपनी ने 'सरल रोजगार' नाम से एक नया प्‍लान घोषित किया है?
7. गिफ्ट व ग्रीटिंग बेचने वाली किस कम्‍पनी को भारतीय डाक विभाग ने डाक टिकट बेचने की अनुमति दी है?
8.  राष्‍ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों के लिए स्‍मार्ट कार्ड जारी करने की योजना सबसे पहले किस शहर में लागू होगी?
9.  बजाज कंपनी ने छोटे बजट को ध्‍यान में रखते हुए कौन सी नई कार  पेश की है?
10.निजी क्षेत्र के किस बैंक ने जनवरी, 2012 में सोशल नेटवर्क फेसबुक से जुडने का निर्णय लिया है?
11.चिप निर्माता कंपनी इंटेल ने दक्षिण अफ्रीका में सेल्‍स एण्‍ड डिस्‍ट्रीब्‍यूशन विंग का एमडी किस भारतीय को नियुक्‍त किया है?
12.कार निर्माता कंपनी हाण्‍डा ने एक छोटी कार बाजार में उतारी है। इसका नाम क्‍या है?
13.किस कंपनी ने 3 से 4 वर्षों के दौरान 5 हजार विकलांगों को अपने यहां नियुक्ति देने की घोषणा की है?
14.अन्‍तर्राष्‍ट्रीय चीनी परिषद का अध्‍यक्ष किस देश को चुना गया है?
15.अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे बडा निवेशक कौन देश बन गया है?
16.केन्‍द्रीय उत्‍पाद व सीमा शुल्‍क बोर्ड के चेयरमैन कौन हैं?
17.ब्‍लैकबेरी फोन निर्माता कंपनी रिसर्च इन मोशन ने अपने भारतीय कारोबार का प्रबंध निदेशक किसे नियुक्‍त किया है?
18.किस भारतीय उद्योगपति के नाम पर हावर्ड बिजनेस स्‍कूल में एक हाल की बुनियाद रखी गई है?
19.विश्व बैंक ने भारत के स्‍थानीय निकायों की मदद के लिए कितनी राशि का कर्ज देने का निर्णय लिया है?
20.रेल मंत्रालय ने हैदराबाद से चेन्‍नई के बीच हाईस्‍पीड ट्रेन के लिए सर्वेक्षण का ठेका किस देश को दिया है?
21.रिलायंस इण्‍डस्‍ट्री का केजी-6 ब्‍लॉक बंगाल की खाडी में किस स्‍थान पर है ?
22.सरकारी आंकडों के मुताबिक वर्ष 2010-11 में भारत की प्रतिव्‍यक्ति आय क्‍या थी?
23.11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान कितनी नई बिजली उत्‍पादन क्षमता में वृद्धि हुई है?
24.किस सोशल नेटवर्किंग साइट ने आई0पी0ओ0 के द्वारा पांच अरब डॉलर जुटाने की योजना बनाई है?
25.प्राकृतिक गैस भण्‍डारों की उपलब्‍धता के मामले में प्रथम स्‍थान किस देश का है?

उत्‍तरमाला 
1.  40 हजार करोड रुपये
2.  शुंगलू समिति
3.  फरारी
4.  रूस
5.  हिमाचल प्रदेश
6.  टाटा डोकोमो
7.  आर्चीज
8.  लुधियाना
9.  आई 60
10.आईसीआईसीआई बैंक
11.देवयानी घोष
12.ब्रिओ
13.एजिस लिमिटेड
14.भारत
15.चीन
16.एस0के0 गोयल
17.सुनील दत्‍त
18.रतन टाटा
19.छह करोड डॉलर
20.जापान
21.कृष्‍णा गोदावरी घाटी
22.रु0 53,331
23.52,000 मेगावाट
24.फेसबुक
25.रूस

Comments

Popular posts from this blog

RSCIT Solved Paper/ Old Paper Computer Quiz in Hindi

ssc exam gk in Hindi : ssc gk notes in hindi

Nobel Prizes 2020 Gk : नोबेल पुरस्कार विजेता 2020