कावेरी ग्रामीण बैंक में बंपर भर्ती, करें आवेदन

कावेरी ग्रामीण बैंक में कुल 716 पदों के लिए भारतीय नागर‌िकों से आवेदन आमंत्रित क‌िए गए हैं।

इन पदों में ऑफिसर स्केल-III के 5 पद, ऑफिसर स्केल-II (जेनरल बैंकिंग ऑफिसर) के 24 पद, ऑफिसर स्केल-II (आईटी) के 13 पद, ऑफिसर स्केल-II (सीए) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (लॉ) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-I के 220 पद और ऑफिसर असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 451 पद शामिल हैं।

वेतनमान के तौर पर स्केल-I के लिए 14500-25700 रुपये, स्केल-II के लिए 19400-28100 रुपये, स्केल-III के लिए 25700-31500 रुपये तथा ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 8000-19300 रुपये निर्धारित है।

इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। कावेरी ग्रामीण बैंक में बंपर भर्ती, करें आवेदन पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, 2013 निर्धारित है।

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। उम्‍मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्‍त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्म‌िलित ‌‌लिखित परीक्षा-सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।

ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 88 अंक, ऑफिसर स्केल-I के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 98 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक होने चाहिए।

ऑफिसर स्केल-II (जीबीओ) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के लिए 107 अंक तथा अारक्षित वर्ग के लिए 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II के आईटी के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 107 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 101 अंक होने चाहिए।

ऑफिसर स्केल-II के सीए के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 108 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II के लॉ पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 114 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 107 अंक निर्धारित हैं। कावेरी ग्रामीण बैंक में बंपर भर्ती, करें आवेदन

ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 109 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 103 अंक, ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 106 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 99 अंक तथा ऑफिसर स्केल-III के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 109 तथा आरक्षित वर्ग के लिए 103 अंकों का कट ऑफ तय किया गया है।

मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने के लिए http://www.kaverigrameenabank.com/index.php/recruitments पर लॉग ऑन करें और योग्‍यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।

Comments

Popular posts from this blog

KVPY {SA-SB-SX} Results Exam 2020 kvpy.org.in cut-off Marks

Buy Life Insurance Policy Best General Insurance Company 2020

Bihar Board 10th Result 2020 BSEB Matric Results biharboard.ac.in