अर्थजगत सामान्य ज्ञान-4 (General Knowledge (GK) in Hindi)

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान, अर्थजगत | Gk in Hindi, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान, अर्थजगत | Gk in Hindi
1 विश्‍व आर्थिक मंच के ग्‍लोबल प्रतिस्‍पर्धा सूचकांक के अनुसार 2012-13 के लिए भारत को किस स्‍थान पर रखा गया है?
2. किस भारतीय को हाल ही में विश्‍व बैंक का मुख्‍य अर्थशास्‍त्री नियुक्‍त किया गया है?
3. हाल ही में किन दो भारतीय बैंकों को पाकिस्‍तान में अपनी शाखा खोलने की मंजूरी मिली है?
4. हाल ही में भारत में फाक्‍सवैगन कम्‍पनी का नया एमडी किसे बनाया गया है?
5. वित्‍त मंत्रालय का नया मुख्‍य आर्थिक सलाहकार किसे नियुक्‍त किया गया है?
6. जेट एयरलाइन्‍स ने हाल ही में किस बैंक के सहयोग से अपना जेट प्रिविलेज क्रेडिट कार्ड लांच किया है?
7. भारत में यूनिवर्सल बैंकिंग का विचार किस समिति की सिफारिश के आधार पर लागू किया गया?
8. राष्‍ट्रीय आवास बैंक और नाबार्ड,‍ किस संस्‍था की अनुषंगी शाखाएं हैं?
9. भारतीय परिप्रेक्ष्‍य में वॉस्‍ट्रो एकाउण्‍ट का क्‍या अर्थ है?
10. भारत में पूँजी आवक की जगह विदेशी प्रत्‍यक्ष निवेश को अधिक बढावा क्‍यों दिया जाता है?
11. रिजर्व बैंक ने ग्राहकों के बीच संशय दूर करने हेतु ‘नो फ्रिल्‍स एकाउण्‍ट’ का नाम बदलकर क्‍या नाम रखने को कहा है?
12. कौन सा देश हाल ही में विश्‍व व्‍यापार संगठन का 156वां सदस्‍य बना है?
13. मारुति सुजुकी ने गुजरात में‍ किस स्‍थान पर 4000 करोड रुपये से अपना संयंत्र लगाने की घोषणा हाल ही में की है?
14. अमूल ब्राण्‍ड की प्रवर्तक कम्‍पनी गुजरात कोआपरेटिव मिल्‍क्‍ मार्केटिंग फेडरेशन का नया अध्‍यक्ष किसे बनाया गया है?
15. किस भारतीय कंपनी ने हाल ही में स्विस एसएपी फर्म लैण्‍डस्‍टोन का अधिग्रहण किया है?
16. सेबी द्वारा हाल ही में घोषित बेसिक सर्विसेज डीमैट एकाउण्ट में अधिकतम कितनी राशि प्रतिभूति रखी जा सकेंगी?
17. किस भारतीय बैंक ने ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड आवेदन हेतु ‘क्लिकवर्ड’ नामक प्रयास आरम्‍भ किया है?
18. भारत का पहला वित्‍तीय सुपरबाजार हाल ही में जयपुर में किस बैंक द्वारा स्‍थापित किया गया?
19. 11वां ऊर्जा सक्षमता सम्‍मेलल अगस्‍त 2012 में किस शहर में सम्‍पन्‍न हुआ ?
20. हाल ही में अफ्रीकी विकास कोष तथा अफ्रीकी विकास बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में भारत की ओर से किसे गवर्नर नियुक्‍त किया गया है?
21. भारत में व्‍यवसाय करने की स्थितियों तथा देश के नियामक वातावरण को सुधारने हेतु नियुक्‍त किये गये 21 सदस्‍यीय पैनल का अध्‍यक्ष कौन है?
22. रू-पे नामक कार्ड किस भारतीय कंपनी ने शुरू किया है?
23. भारत का वह पहला बैंक कौन सा है जो फेसबुक के माध्‍यम से नेट बैंकिंग सुविधा प्रदान करेगा?
24. फोर्ब्‍स द्वारा हाल ही में जारी विश्‍व की सर्वश्रेष्‍ठ नवाचार(Innovation) प्रवर्तक कंपनियों की सूची में शामिल कुल पॉंच भारतीय कंपनियों का सूची में ऊपर से निचले स्‍थान क्रम में उल्‍लेख कीजिये?
25. हाल ही में नवरत्‍न श्रेणी की किन दो कंपनियों में विनिवेश करने के लिए भारत सरकार ने मर्चेन्‍ट बैंकिंग संस्‍थानों से बोलियां आमंत्रित की थीं?
26. हाल ही में प्रधानमंत्री ने गुरु गोविन्‍द सिंह तेल शोधन संयंत्र का उद्घाटन किस स्‍थान पर किया है? 27. हाल ही में केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड का चेयरमैन किसे नियुक्‍त किया गया है?
28. विश्‍व आर्थिक मंच (World Economic Forum) का मुख्‍यालय कहां स्थित है?
उत्‍तर
1.      59वां
2.      कौशिक बसु
3.      भारतीय स्‍टेट बैंक और बैंक ऑफ इण्डिया
4.      अरविन्‍द सक्‍सेना
5.      रघुराम राजन
6.      एचडीएफसी बैंक
7.      आर0एच0 खान समिति
8.      भारतीय रिजर्व बैंक
9.      ऐसा खाता जो किसी विदेशी बैंक ने भारत में किसी भारतीय बैंक में भारतीय मुद्रा में खोला हो
10.    क्योंकि इससे नवीनतम प्रौद्योगिकी के आने की सम्‍भावना होती है
11.   बेसिक सेविंग एकाउण्‍ट
12.   रूस
13.   महसाणा
14.   विपुल चौधरी
15.   इन्‍फोसिस
16.   दो लाख रुपये
17.   भारतीय स्‍टेट बैंक
18.   स्‍टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्‍ड जयपुर
19.   हैदराबाद
20.   पी0 चिदम्‍बरम
21.   एम0 दामोदरन
22.   नेशनल पेमेण्‍ट कारपोरेशन ऑफ इण्डिया
23.   आईसीआईसीआई बैंक
24.   एल एण्‍ड टी, हिन्‍दुस्‍तान लीवर, इन्‍फोसिस, टीसीएस, सन फार्मा
25.   राष्‍ट्रीय एल्‍यूमिनियम कंपनी तथा राष्‍ट्रीय खनिज विकास निगम
26.   ग्राम फूलोखेरी, जिला बठिण्‍डा, पंजाब
27. पूनम किशोर सक्‍सेना
28. जेनेवा, स्विट्जरलैण्‍ड 

Comments

Popular posts from this blog

RSCIT Solved Paper/ Old Paper Computer Quiz in Hindi

ssc exam gk in Hindi : ssc gk notes in hindi

Nobel Prizes 2020 Gk : नोबेल पुरस्कार विजेता 2020