REET Teacher Latest News : 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया

REET Teacher Latest News : 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया Rajasthan RBSE REET Exam Rajasthan REET Application Form News
रीट की विज्ञप्ति के प्रारूप पर ली जा रही है विधि विभाग की राय,                      जनवरी में हो सकती है भर्ती परीक्षा
Bhaskar News जयपुर| शिक्षा विभाग इस महीने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर सकता है। रीट विज्ञप्ति का काम अंतिम चरण में है। परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आयोजित करेगा। प्रारूप पर विधि विभाग की राय ली जा रही है।
REET Teacher Latest News प्रदेश के 12 लाख बीएसटीसी और बीएड डिग्रीधारी इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने इस भर्ती के जरिए 30 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। लेकिन वित्त विभाग से पहले चरण में केवल 15 हजार पदों पर भर्ती की अनुमति मिली। शेष पदों के लिए दूसरे चरण में अगले साल भर्ती हो सकेगी। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने भर्ती के लिए तैयारी तेज कर दी है। संभवतया जनवरी में भर्ती परीक्षा हो सकती है। विभाग ने जिलावार पदों की गणना भी पूरी कर ली है। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का कहना है कि रीट विज्ञप्ति का काम अंतिम चरण में है। REET Teacher Latest News इस महीने विज्ञप्ति जारी हो जाएगी। भर्ती शुरू होने के बाद कानूनी अड़चन नहीं आए, इसके लिए रीट की विज्ञप्ति का विधि विभाग में परीक्षण में कुछ समय लग रहा है।
बोर्डपंचायतीराज एक्ट में हो चुके हैं संशोधन
विभाग ने पहले अप्रैल में 20 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। इसके बाद मई में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की घोषणा की। लेकिन तब तक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक्ट और पंचायतीराज एक्ट में संशोधन नहीं होने के कारण भर्ती अटकी रही। REET Teacher Latest News विधानसभा के मानसून सत्र में दोनों कानूनों में संशोधन हो गया। इससे इस भर्ती का रास्ता खुल गया। विधानसभा सत्र के बाद 24 सितंबर को विभाग ने एक पखवाड़े में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी।
बोर्ड संविदा कार्मिकों के भरोसे कराएगा रीट!
अजमेर| अध्यापकपात्रता एवं भर्ती परीक्षा (रीट) का आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संविदा कार्मिकों के भरोसे ही कराएगा। इस बात की पुष्टि इससे भी होती है कि बोर्ड ने इस परीक्षा का विशेषाधिकारी बोर्ड के एक रिटायर्ड अफसर को ही बनाया है और अन्य कार्मिक भी संविदा पर लगे हैं। ऐसे में अब इस परीक्षा के आयोजन से पूर्व ही इसकी गोपनीयता को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।REET Teacher Latest News  मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल की बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली यह पहली और महत्वपूर्ण पात्रता और भर्ती परीक्षा है। इस परीक्षा को लेकर बोर्ड की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बोर्ड ने रीट के लिए विशेषाधिकारी के पद पर बोर्ड से ही सेवानिवृत्त मुख्य परीक्षा नियंत्रक (सीसीई) आरबी गुप्ता को लगाया है। कहा जा रहा है कि गुप्ता ने पूर्व में टेट आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई है, ऐसे में उन्हें इस परीक्षा के आयोजन का अच्छा अनुभव है। REET Teacher Latest News गुप्ता के अधीनस्थ ही कुछ कार्मिक और लगाए गए हैं। ये सभी संविदा कार्मिक हैं। एक दिन पूर्व ही कन्हैया दुलानी को भी रीट में लगाया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

KVPY {SA-SB-SX} Results Exam 2020 kvpy.org.in cut-off Marks

Buy Life Insurance Policy Best General Insurance Company 2020

Bihar Board 10th Result 2020 BSEB Matric Results biharboard.ac.in